मुज़फ़्फ़रपुर जिलर के सरैया थाना क्षेत्र स्तिथ डोकरा चुरा मिल के समीप से पुलिस ने एक ट्रक शराब बरामद की है। साथ ही मौके से ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है। उक्त कार्रवाई सरैया पुलिस ने की है। हिरासत में लिए गए चालक से थाने पर पूछताछ की जा रही है।
जब्त शराब की कीमत करीब 25 लाख से अधिक है। इधर, बताया गया कि सरैया थानेदार सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके से एक ट्रक शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर टीम गठित की गई। इसके बाद हाइवे की घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस डोकरा के समीप पहुंची तो देखी की एक ट्रक आ रही है। इसपर पुलिस ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। ट्रक के रुकने के बाद जांच की गई। इस दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जप्त किया गया।
वहीं, मौके से पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस जब्त शराब का मिलान कर रही है। इधर, मामले को लेकर सरैया थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। सूचना मिली थी कि इलाके से शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर ट्रक को पकड़ा गया है। चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
