हाय रे कलयुग ! बिहार में एक नींबू के लिए ह’त्या, सास-ननद ने बहू को बेर’हमी से पीट और रस्सी से घ’सीट मा’र डाला

मोतिहारी में नींबू के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सास-ननद ने बहू को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि नींबू तोड़ने को लेकर सास तिरुपति देवी का उसकी बहू काजल देवी (28) से विवाद हो गया। बहू ने विरोध किया तो सास, ननद रिभा कुमारी और जेठ-जेठानी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

इतने से भी मन नहीं भरा तो गले में रस्सी डालकर घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार को छौड़ादानो थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में हुई है। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सास-ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं घटना के बाद कागज की मां प्रभा देवी ने आवेदन देते हुए अपने बेटी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप सास, ननद, जेठ और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों (सास और ननद) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेठ-जेठानी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

नींबू के विवाद से सास ने किया इनकार

काजल की सास तिरुपति देवी ने बताया कि नींबू को लेकर विवाद नहीं हुआ था। खाना बनाने के लिए मेरे और बेटी से बहू (काजल) की कहासुनी हुई थी। इसमें बाद मैंने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। शाम में मैं अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी। वापस आने पर देखा तो बहू फंदे से लटक रही थी। मायके वालों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। फंसाने के लिए कुछ लोगों द्वारा इस तरह का हल्ला किया गया। नींबू के पेड़ में तो अभी फूल ही लगा है। कुछ है भी तो वह काफी छोटा है। वह खाने लायक भी नहीं हुआ है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *