BRABU कुलपति के निधन की अफवाह फैलाने पर FIR, आरोपित की खोज में जुटा सर्विलांस सेल

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय के निधन की अफवाह फैलाने पर गुरुवार को विवि थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। कुलसचिव प्रो. रामकृष्ण ठाकुर के बयान पर एक सोशल मीडिया पेज के एडमिन को आरोपित किया गया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर कुलपति के निधन के संबंध में मैसेज पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल होने लगा। एक-दो कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा भी कर ली गई। हालांकि, अफवाह की जानकारी होने पर कॉलेज प्रशासन ने खंडन भी किया। वहीं, एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि छानबीन की जा रही है। सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है। जल्द ही गलत मैसेज पोस्ट करने वाले को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *