अच्छी खबर: मुजफ्फरपुर में लीची के लिए बनेंगे FPO, किसानों के लिए कोल्डस्टोरेज व वेयरहाउस की भी होगी व्यवस्था

भारत के 112 आकांक्षी जिलो में शामिल मुज़फ़्फ़रपुर में लगातार प्रोग्रेस कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, कौशल विकास, पोषण आहार समेत अन्य चीजों में मुज़फ़्फ़रपुर प्रोग्रेस कर रही है। उक्त बातें शुक्रवार को भारत सरकार में कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कही।

वे प्रधानमंत्री आकांक्षी जिला योजना में शामिल मुज़फ़्फ़रपुर की समीक्षा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय में प्रेस वार्ता किया। इसमे उन्होंने कहा कि लीची के भविष्य में FPO गठित किया जाएगा। ताकि, यहां के किसान मार्केट से जुड़ सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मुज़फ़्फ़रपुर बेहतर प्रोग्रेस कर रही है। कुछ विभागों में तो यह देश मे 1 नंबर पर चल रही है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पहले और अब में बहुत फर्क है। UPA की सरकार में बजट कम था।

2013 तक अधिकतम कुल 23 हजार करोड़ बजट था। लेकिन, अब 1 लाख 32 हजार करोड़ बजट है। 6 गुना अधिक। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान सम्मान निधि चाहे एग्रीकल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के माध्यम से 1 लाख करोड़ देने का प्रावधान किया गया है। किसानों तक पहुंचे इसके लिए 10 हजार FPO बनाये जा रहे है। इसमें लीची के स्पेशल FPO बनने जा रहे है। किसानों का जब समूह बनेगा तो उनके लिए सॉर्टिंग, ग्रीडिंग व प्रोसेसिंग की व्यवस्था होगी।

किसानों के लिए आने वाले समय मे कोल्डस्टोरेज, वेयरहाउस की भी व्यवस्था की जायेगी। इस दृष्टिकोण से भारत सरकार के पास कई स्कीमें है। जिससे यहां के किसानों को लाभ मिलेगा। यहां के स्पेशल लीची है।इसके लिए भविष्य में FPO गठित करेंगे। ताकि, किसान मार्केट से जुड़ सकेंगे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *