मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची समस्तीपुर की किशोरी, रेल पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को सौंपा

आत्महत्या करने के लिए एक किशोरी शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची। प्लेटफॉर्म पर अकेला देखकर रेल पुलिस के जवानों ने किशोरी से पूछताछ की।

किशोरी ने आत्महत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद रेल पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में किशोरी ने अपना घर समस्तीपुर बताया। इसके बाद रेल पुलिस के सूचना पर परिजन रेल थाना पहुंचे। रेल थाने पर किशोरी व उसके पिता के बीच जमकर बकझक हुई। उसने पिता व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर जाने से इंकार कर दी। थानेदार ने बताया कि काफी देर तक समझाये जाने के बाद किशोरी अपने परिजनों के साथ घर गई। वहीं, जंक्शन पर बिना टिकट के ठहरे एक किशोर व किशोरी से रेल पुलिस ने पूछताछ की। दोनों मालीघाट इलाके के रहने वाले हैं। परिजनों के आने के बाद दोनों को सौंप दिया गया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *