मुजफ्फरपुर के यासिर हत्याकांड में रिमांड पर लेकर आरोपित गोलू से पूछताछ, 20 अप्रैल को कोर्ट में किया था सरेंडर

माड़ीपुर के छात्र यासिर हत्याकांड में आरोपित गोलू सिंह को काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर शुक्रवार को लिया गया। वह जैतपुर ओपी के कोलवारा का रहने वाला है।

20 अप्रैल को गोलू सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद केस के आईओ दारोगा संजीव कुमार दूबे ने कोर्ट में उसे रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल की थी।

जानकारी के अनुसार, गोलू ने रिमांड में पुलिस को बताया है कि वह यासिर के साथ पढ़ता था। उसकी यासिर से अच्छी दोस्ती थी। घटना से दो घंटे पूर्व उसे प्रीतम ठाकुर ने कॉल कर बुलाया था। उसके बुलाने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा था। इधर, पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की। इसमें कई जानकारी मिलने की बात बताई गई है। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि इस साल सात जनवरी को एलएस कॉलेज के गेट के समीप यासिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें गोलू सिंह, प्रीतम ठाकुर, विक्रम, ऋषि, अब्दुला सत्तार आदि को आरोपित किया गया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *