ईद को लेकर मुजफ्फरपुर में बढ़ाई गई चौकसी, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 171 दंडाधिकारी तैनात

दो मई को ईद की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व सख्ती के पुख्ता प्रबंध किए हैं। डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले में कुल 171 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है।

अधिकारियों को ईद के दौरान चौकस रहने व सोशल मीडिया के अलावा अफवाहनों पर कड़ी निगाह रखने का आदेश दिया गया है।

शहर से लेकर गांव तक अधिकारियों की तैनाती करते हुए कहा गया है कि वे संवेदनशील स्थलों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दें। इसके अलवा सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में गश्ती बढ़ाने व किसी तरह की अनहोनी टालने के लिए गोपनीय सूचना एकत्र करने का आदेश दिया गया है। ईद के दौरान नगर निगम को साफ सफाई व पयेजल की व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है तो अबाध बिजली के लिए एनबीपीडीसीएल को भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड को भी किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा सूचना जनसंपर्क विभाग को भी सोशल मीडिया पर निगरानी करने व आपत्तिजनक पोस्ट या संदेश के प्रसारण पर रोक लगाते हुए कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। शहर से लेकर गांव तक चौक-चौराहों पर तैनात दंडाधिकारियों को दो से लेकर चार मई की रात तक अपने स्थान पर तैनात रहने को कहा गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *