मुजफ्फरपुर में चल रही थी बाल विवाह की तैयारी, नाबालिग लड़की के पिता ने प्रशासन को दी सूचना, SDO ने दलबल के साथ पहुंच रुकवाई शादी

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा व उसके पिता के मर्जी के खिलाफ हो रहे बाल विवाह को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके पिता ने पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी। साथ ही विवाह को रुकवाने का गुहार लगाया था।

मामले की जानकारी मिलते ही मुज़फ़्फ़रपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्वी ज्ञानप्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बाल विवाह को रुकवाया। वही, उनके परिजनों को समझाया गया कि बाल विवाह नही करे। इसके बाद बच्ची के परिजनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में छात्रा के पिता ने बताया कि बच्ची की उम्र अभी 15 वर्ष है। गायघाट इलाके के रहने वाले उनके साढू ने विवाह तय कर दिया था। वे और उनकी पुत्री शादी के खिलाफ थे। शनिवार को बैंड, बाजा व बारात सज चुकी थी।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दिया। जिसके बाद बाल विवाह को किसी तरह रोका गया। मामले में SDO पूर्वी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि बैंड बाजा बारात निकल चुका था। लड़की के पिता ने जानकारी दिया। वे शादी नही करना चाह रहे थे। उनके साढू ने शादी तय कर दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचा गया। बाल विवाह को रोका गया। उन्होंने कहा कि 3 मई को अक्षय तृतीया है। इस दौरान कोई भी बाल विवाह नही होगा। इसके लिए प्रशासन तैयार है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *