मुजफ्फरपुर निगम के नए टैक्स पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई नाराजगी, सीएम-डीएम को लिखा अनुरोध पत्र

उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल पोद्दार की अध्यक्षता में शनिवार को परिषद की बैठक हुई। इसमें नगर निगम की ओर से प्रतिदिन आम जनता तथा व्यवसायियों पर लगाए जा रहे नए-नए टैक्स का विरोध किया गया।

परिषद ने कहा कि इससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निर्णय लिया गया कि नगर प्रशासन के विरुद्ध जनता में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए नियमों को न्यायसंगत बनाने के लिए एक अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, डीएम और नगर आयुक्त को दिया गया है। मौके पर गरीबनाथ बंका, सज्जन शर्मा, महेन्द्र कुमार तुलस्यान, मुकेश रुंगटा, अरूण कुमार हिसारिया थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *