सूबे के एडीजीपी एस. शंकरन ने शनिवार को सरैया थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन को लेकर सरैया थाना परिसर की साफ-सफाई कराई गई थी। थाना पहुंचने पर सबसे पहले थाना के अधिकारियों व सिपाहियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
एडीजीपी ने करीब चार घंटे तक विभागीय जांच-पड़ताल व अधिकारियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष कक्ष में उन्होंने बारी-बारी से सभी गंभीर कांडों की फाइल को मंगवाई और समीक्षा की। सरैया थाना से पैदल ही एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे और वहां भी जांच-पड़ताल कर कुछ देर के बाद निकल गए। मौके पर एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा, सरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, जैतपुर ओपीध्यक्ष संजय स्वरूप आदि उपस्थित थे।
