नई दिल्ली। ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर जब से लॉन्च किया है कंपनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहक स्कूटर और कंपनी की कार्यशैली से तो इतने त्रस्त हो चुके हैं कि अपने ही हाथ से आग ले दे रहे या फिर गधे से बांधकर स्कूटर खिंचवा रहे हैं।
बीते हफ्ते ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई थीं।
ताजा मामला तमिलनाडु से सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में खुद आग लगा दी। तमिलनाडु के आंबुर शहर के रहने वाले पृथ्वीराज गोपीनाथन ने बताया कि उनकी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगातार दिक्कत आ रही थी। कस्टमर केयर वाले परेशानी सुनने और ठीक करने की बात पर ध्यान नहीं देते। इसलिए नाराज होकर खुद ही स्कूटर पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। पृथ्वीराज ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग लगाने से पहले कंपनी से कई स्तर पर बात करने की कोशिश की, मगर कोई जवाब नहीं मिला।
