बेटी से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कराने को एक साल से चक्कर काट रहा बेबस पिता, IG व SSP से मिल लगाई इंसाफ की गुहार

मुजफ्फरपुर जिले के महिला थाना की पुलिस की हीलाहवाली भी अजीब है। पॉक्सो एक्ट जैसे संगीन मामले में भी कार्रवाई करने में लापरवाही बरती जा रही है। इससे पीड़िता और उसके पिता की आस अब टूटने लगी है। हो भी क्यों नहीं। एक साल से लगातार वे थाना से लेकर वरीय अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, अबतक उन्हें न्याय नहीं मिला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। मामला हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पिछले वर्ष 13 साल की नाबालिग बच्ची से रेप की घटना घटी थी। घटना को अंजाम ग्रामीण अर्जुन ने दिया था। पीड़िता के बयान पर महिला थाना में FIR दर्ज कराया गया था। लेकिन, अब तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक बार फिर से पीड़िता के पिता ने तिरहुत रेंज के IG पंकज सिन्हा से न्याय की गुहार लगाई है।

IO नहीं कर रहीं सहयोग

पीड़िता के पिता ने बताया कि केस की IO दरोगा संवेदना स्नेही है। लेकिन, वे सहयोग नहीं कर रही है। जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहा है। अभी भी वह गांव में ही है। उन लोगों पर विभिन्न माध्यम से केस मैनेज करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। IO को गिरफ्तारी के लिए कहने के बावजूद वे दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। इस कारण आरोपी का मनोबल बढ़ा हुआ है।

यह हुई थी घटना

18 मार्च 2021 को पीड़िता के परिजन उसकी दादी को लेकर SKMCH गए थे। उनकी तबियत ज़्यादा खराब हो गई थी। घर में उसका एक छोटा चचेरा भाई था। 19 मार्च को आरोपी ने इसका फायदा उठाया और चुपके से दिनदहाड़े बच्ची के घर में घुस गया। उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद ही वहां से भागा। पीड़िता के परिजन कुछ देर बाद घर पहुंचे तो उसे बदहवाश हालत में देखकर पूछताछ की। उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसे लेकर महिला थाने में FIR दर्ज कराई गई।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *