ट्रेनों में बिना टिकट घूमने वाले यात्रियों के रोकथाम के लिए रेलवे की ओर से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व मध्य रेल सभी मंडलों में जांच अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 23 दिनों में सोनपुर मंडल ने 32 हजार यात्रियों को बेटिकट पकड़ा। जिससे 1.85 करोड़ की रेल राजस्व प्राप्ति हुई है। इसके अलावा समस्तीपुर मंडल में 59844 लोगों को बेटिकट पकड़ा। इससे 3.89 करोड़ राजस्व हुआ है।
इधर, पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने कहा कि बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। इससे रेल राजस्व की हानि भी हो रही। कहा कि महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के निर्देश पर यह कार्य हो रहा। 23 दिनों में 2 लाख 28 हजार लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जिनसे जुर्माने के रूप में 12 करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।
दानापुर मंडल में 61869 लोगों 3 करोड़ 61 लाख 58 हजार, धनबाद मंडल में 39752 लोगों से 1 करोड़ 72 लाख से अधिक, सोनपुर मंडल में 32359 लोगों से लगभग 1 करोड़ 85 लाख तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 34131 लोगों से जुर्माना स्वरूप लगभग 01 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ का अभियान जारी रहेगा।
INPUT: bHASKAR